सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Headache ka Desi ilaj | सिर में दर्द क्यों होता है? सिर दर्द और दिमाग़ की ताक़त के आसान देसी नुस्खे



जानिए सिर में दर्द क्यों होता है? और सिर के दर्द का देसी यूनानी और आयुर्वेदिक इलाज क्या है?

इस पोस्ट में हम कुछ ऐसे देसी नुस्खे जानेंगे जिन से आप का सिर दर्द जड़ से खत्म होगा। दिमाग को ताकत मिलेगी। पुराना नजला खतम होगा। पुराना कब्ज़ (Constipation) खतम हो जाएगा।

सिर में दर्द क्यों होता है?

सिर में दर्द होने के बहुत से कारण हो सकते हैं| जैसे
  • ज्यादा गर्मी लगना
  • ज्यादा सर्दी लगना
  • नज़ला जुकाम 
  • पेट में गैस रहना
  • खराब भोजन खाना
  • दिमागी थकावट
  • मिर्गी
  • हिस्टेरिया
  • दिमाग हिल जाना
  • शुगर
  • औरतों के गुप्त रोग
इन में से किसी भी कारण से सिर में दर्द होता है, सिर का दर्द दूसरी बीमारियों की निशानी होता है

1. सिर दर्द का इलाज

  • उन्नाब 5 दाने
  • बही दाना 3 g
  • कद्दू के मगज 4 g
  • अर्क गावज़बान 120 g
  • शर्बत संदल 20 g
पहली तीन चीजों को अर्क गावज़बान में कुछ देर डाल कर छोड़ दें, जब गाढ़ा हो जाए तो 20 गराम शर्बत संदल (चंदन सीरप) मिला कर पी लें

2. Majun Muqavvi Dimag | दिमाग़ को ताकत देने का माजून 

  • पोस्त 250 g
  • चार मगज़ 125 g
  • छोटी इलायची 150 g
  • तबाशीर 10 g
  • मगज़ सौंफ 125 g
  • काली मिर्च 10 g
  • बादाम की गिरी 125 g
  • चीनी सब के बराबर
पहले पोस्त खश्खाश को दूध में भिगो दें। फिर घोट कर छान लें और छाने हुए पानी में चीनी मिला कर पकाएं। जब पत बन जाए तो सारी दवाओं को पीस कर उस में मिला दें और पोस्त के फोग को भी घी में भूनकर मिला दें। एक चम्मच दवा गाय के हल्के गरम दूध से लें।
इस नुस्खे से दिमाग तेज़ होता है, पुराने से पुराना नजला और बढ़कोष्ट खतम होता है, सिर का दर्द जड़ से खत्म हो जाता है, शरीर को शक्ति मिलती है।

3. दिमागी

  • बनफशा फूल 20g
  • गुले सुर्ख 20g
  • गावज़बान 20g
  • उस्तुखुद्दूस 20g
  • पीली हरड़ का छिलका 20g
  • सना मक्की 20g
  • धनिया के मगज़ 20g
  • बादाम छिले हुए 20g
  • चीनी 140g
सब को बारीक पीस कर रखें। सुबह शाम दस दस गराम दवा गाय के एक पाव दूध से लें
यह नुस्खा सिर दर्द, सिर चकराना, दिमाग की कमज़ोरी, पुराना नजला, पुराना कब्ज़ और दिमाग़ की कमज़ोरी में बहुत लाभदायक है। दिमाग की सफाई करता है।

4. जादुई तेल

हर जगह के दर्द के लिए 

दर्द चाहे सिर में हो या दांत में, या शरीर के किसी भी अंग में हो। यह तेल लगाते ही एक दम आराम मिल जाता है।
  • सत पुदीना
  • सत अजवायन
  • कपूर
तीनों चीज़ बराबर ले कर किसी शीसी में बंद करके धूप में रख दें, कुछ देर में पानी सा बन जाए तो उठा कर रख लें। जिस जगह दर्द हो वहां एक दो बूंद लगाते ही आराम आ जाता है।

आप किसी भी बीमारी की दवा ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं 


Hakeem Mufti Sajjad Qasmi 7500846117

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is sleep paralysis | Nightmare का देसी इलाज । रात में डर क्यों लगता है?

जानिए Sleep paralysis/ Nightmare क्या है? नाइटमेयर क्यों होता है? और स्लीप पैरालिसिस का देसी इलाज क्या है? क्या है स्लीप पैरालिसिस या नाइटमैर ? क्या आप के साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप को बिस्तर में सोते हुए किसी चीज ने पकड़ लिया हो? आप बोलना चाहते हैं लेकिन आवाज नहीं निकलती? उठना चाहते हैं लेकिन उठ नहीं पाते? हो सकता है कि आप इसे किसी जिन्न या भूत प्रेत का असर समझते हो लेकिन हकीकत यह है कि यह एक बीमारी है जिसे Nightmare या Sleep Paralysis कहते हैं। और आज हम इसी बीमारी का देसी यूनानी और आयुर्वेदिक इलाज जानेंगे। क्यों होता है Sleep Paralysis या Nightmare? पेट की खराबी, बदहजमी और कब्ज़ (Contipation) की वजह से खराब हवा दिमाग तक पहुंच जाती है जिस से हमारे पट्ठों में तकलीफ़ होकर पसलियों के गोश्त में ऐंठन हो जाती है और इसी वजह से ऐसा लगता है जैसे कोई हमारी छाती पर बैठा है और हम बोझ से दबे हुए हैं । Nightmare का इलाज ( आसान देसी नुस्खे) हम आपको कुछ आसान आसान नुस्खे बताते हैं। जिन्हें कुछ दिन प्रयोग करने से नाइमेयर बिलकुल खत्म हो जाएगा पहला नुस्खा बदरंजबोया 4 गराम शहद 9 गराम बदरंजबोया को पीस कर शहद...

Migrain ka Desi ilaj। आधे सिर में दर्द के कारण और देसी इलाज । देसी यूनानी और आयुर्वेदिक नुस्खे

जानिए आधे सिर में दर्द क्यों होता है और इस का देसी यूनानी और आयुर्वेदिक इलाज किया है? آدھے سر میں درد کا علاج اردو میں پڑھیں Migrain माइग्रेन / आधे सिर का दर्द क्या है? यह दर्द सिर के आधे हिस्से में होता है या पूरे सिर में एक तरफ काम और एक तरफ ज़्यादा होता है। Migrain का दर्द अधिकतर सूरज निकलने पर शुरू होता है और सूरज डूबने के बाद खत्म हो जाता है Migrain आधे सिर का दर्द क्यों होता है? Migrain के बहुत से कारण हो सकते हैं। जैसे अधिक परिश्रम ( अधिक मेहनत) माहवारी की खराबी बावगोला (हिस्टेरिया) ज़्यादा भूखा रहना शारीरिक कमज़ोरी नींद की कमी बदहजमी (पेट की खराबी) तेज़ रोशनी को देखना तेज़ खुशबू सूंघना अधिक शारीरिक संबंध बनाना (ज्यादा sex करना) गुर्दे की बीमारी मलेरिया आंखों की बीमारी  इन में से किसी भी कारण से आधे सिर में दर्द हो सकता है। लेकिन कभी यह बीमारी नस्ली भी होती है। Migrain ka Desi unani and ayurvedic ilaj आधे सिर में दर्द का जड़ी बूटियों से इलाज । निम्नलिखित नुस्खों में से किसी भी एक नुस्खे का प्रयोग करें। पहला नुस्खा उस्तुखुद्दूस 3g काली मिर्च 7 दाने धनिया सुखा 4g तीनों चीजों क...