सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Migrain ka Desi ilaj। आधे सिर में दर्द के कारण और देसी इलाज । देसी यूनानी और आयुर्वेदिक नुस्खे



जानिए आधे सिर में दर्द क्यों होता है और इस का देसी यूनानी और आयुर्वेदिक इलाज किया है?

Migrain माइग्रेन / आधे सिर का दर्द क्या है?

यह दर्द सिर के आधे हिस्से में होता है या पूरे सिर में एक तरफ काम और एक तरफ ज़्यादा होता है। Migrain का दर्द अधिकतर सूरज निकलने पर शुरू होता है और सूरज डूबने के बाद खत्म हो जाता है

Migrain आधे सिर का दर्द क्यों होता है?

Migrain के बहुत से कारण हो सकते हैं। जैसे
  • अधिक परिश्रम ( अधिक मेहनत)
  • माहवारी की खराबी
  • बावगोला (हिस्टेरिया)
  • ज़्यादा भूखा रहना
  • शारीरिक कमज़ोरी
  • नींद की कमी
  • बदहजमी (पेट की खराबी)
  • तेज़ रोशनी को देखना
  • तेज़ खुशबू सूंघना
  • अधिक शारीरिक संबंध बनाना (ज्यादा sex करना)
  • गुर्दे की बीमारी
  • मलेरिया
  • आंखों की बीमारी 
इन में से किसी भी कारण से आधे सिर में दर्द हो सकता है। लेकिन कभी यह बीमारी नस्ली भी होती है।

Migrain ka Desi unani and ayurvedic ilaj

आधे सिर में दर्द का जड़ी बूटियों से इलाज । निम्नलिखित नुस्खों में से किसी भी एक नुस्खे का प्रयोग करें।


पहला नुस्खा

  1. उस्तुखुद्दूस 3g
  2. काली मिर्च 7 दाने
  3. धनिया सुखा 4g
तीनों चीजों को रात में पानी में भिगो कर रखें। सुबह घोट कर छान लें और छः सात बताशे खा कर इस को पी लें। यह काम सूरज निकलने से पहले पहले करलें । पहले ही दिन से फायदा दिखने लगेगा ।

दूसरा नुस्खा

  1. उस्तुखुद्दूस
  2. सौंफ
  3. रेवंद चीनी
  4. धनिया सूखा हुआ
  5. काला नमक
  6. नोशादर
इन सब को बराबर मात्रा में ले कर पीस लें और सुबह को दो तीन गराम दवा चाय से लें 

तीसरा नुस्खा

  1. धनिया सूखा हुआ 3g
  2. उस्तुखुद्दूस 3g
  3. काली मिर्च 6 दाने
तीनों को पीस कर बारीक पाउडर बनाएं। सुबह को सूरज निकलने से पहले तीन चार बताशे खाकर यह दावा पानी से लें और एक घंटा आराम करें 

मेडिकल स्टोर से मिलने वाली दवाएं

  • इतरीफल सगीर
  • इतरीफल उस्तुखुद्दूस
  • इतरीफल किशनीज़ी
इन में से कोई भी एक दवा खरीद कर रखें और रात को सोने से पहले गरम दूध से लें 

आप किसी भी बीमारी की दवा ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

हकीम मुफ्ती मुहम्मद सज्जाद क़ासमी
Hakeem Mufti Sajjad Qasmi
7500846117

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is sleep paralysis | Nightmare का देसी इलाज । रात में डर क्यों लगता है?

जानिए Sleep paralysis/ Nightmare क्या है? नाइटमेयर क्यों होता है? और स्लीप पैरालिसिस का देसी इलाज क्या है? क्या है स्लीप पैरालिसिस या नाइटमैर ? क्या आप के साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप को बिस्तर में सोते हुए किसी चीज ने पकड़ लिया हो? आप बोलना चाहते हैं लेकिन आवाज नहीं निकलती? उठना चाहते हैं लेकिन उठ नहीं पाते? हो सकता है कि आप इसे किसी जिन्न या भूत प्रेत का असर समझते हो लेकिन हकीकत यह है कि यह एक बीमारी है जिसे Nightmare या Sleep Paralysis कहते हैं। और आज हम इसी बीमारी का देसी यूनानी और आयुर्वेदिक इलाज जानेंगे। क्यों होता है Sleep Paralysis या Nightmare? पेट की खराबी, बदहजमी और कब्ज़ (Contipation) की वजह से खराब हवा दिमाग तक पहुंच जाती है जिस से हमारे पट्ठों में तकलीफ़ होकर पसलियों के गोश्त में ऐंठन हो जाती है और इसी वजह से ऐसा लगता है जैसे कोई हमारी छाती पर बैठा है और हम बोझ से दबे हुए हैं । Nightmare का इलाज ( आसान देसी नुस्खे) हम आपको कुछ आसान आसान नुस्खे बताते हैं। जिन्हें कुछ दिन प्रयोग करने से नाइमेयर बिलकुल खत्म हो जाएगा पहला नुस्खा बदरंजबोया 4 गराम शहद 9 गराम बदरंजबोया को पीस कर शहद...

Headache ka Desi ilaj | सिर में दर्द क्यों होता है? सिर दर्द और दिमाग़ की ताक़त के आसान देसी नुस्खे

जानिए सिर में दर्द क्यों होता है? और सिर के दर्द का देसी यूनानी और आयुर्वेदिक इलाज क्या है? اردو میں پڑھنے کے لئے یہاں کلک کریں इस पोस्ट में हम कुछ ऐसे देसी नुस्खे जानेंगे जिन से आप का सिर दर्द जड़ से खत्म होगा। दिमाग को ताकत मिलेगी। पुराना नजला खतम होगा। पुराना कब्ज़ (Constipation) खतम हो जाएगा। सिर में दर्द क्यों होता है? सिर में दर्द होने के बहुत से कारण हो सकते हैं| जैसे ज्यादा गर्मी लगना ज्यादा सर्दी लगना नज़ला जुकाम  पेट में गैस रहना खराब भोजन खाना दिमागी थकावट मिर्गी हिस्टेरिया दिमाग हिल जाना शुगर औरतों के गुप्त रोग इन में से किसी भी कारण से सिर में दर्द होता है, सिर का दर्द दूसरी बीमारियों की निशानी होता है 1. सिर दर्द का इलाज उन्नाब 5 दाने बही दाना 3 g कद्दू के मगज 4 g अर्क गावज़बान 120 g शर्बत संदल 20 g पहली तीन चीजों को अर्क गावज़बान में कुछ देर डाल कर छोड़ दें, जब गाढ़ा हो जाए तो 20 गराम शर्बत संदल (चंदन सीरप) मिला कर पी लें 2. Majun Muqavvi Dimag | दिमाग़ को ताकत देने का माजून  पोस्त 250 g चार मगज़ 125 g छोटी इलायची 150 g तबाशीर 10 g मगज़ सौंफ 125 g काली मिर्च 10 ...